Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jul  012026

Q2 की ग्रीन शुरुआत, निवेशकों पर पैसों की झमाझम बारिश

इस वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के पहले कारोबारी दिन आज 1 जुलाई को निवेशकों की दौलत में ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स में आज 400 अंकों से अधिक की मजबूती आई तो निफ्टी भी 24000 के पार बंद हुआ। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 600 अंकों से अधिक उछल पड़ा था।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर अच्छा माहौल दिखा और मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में रौनक दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज मार्केट को आज ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर से अच्छा सपोर्ट मिला। निफ्टी रियल्टी 3% से अधिक तो निफ्टी एफएमसीजी 2% और निफ्टी ऑटो 1% से अधिक मजबूत हुआ।

Image Credit: pinterest

मार्केट पर आज आईटी सेक्टर ने दबाव डालने की काफी कोशिश की और सेंसेक्स के टॉप 3 लूजर इसी सेक्टर से रहे तो निफ्टी आईटी भी 2% से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी मेटल भी 1% कमजोर हुआ तो निफ्टी फार्मा भी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 22 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज जोमैटो की पैरेंट एटर्नल, एशियन पेंट्स और एचयूएल में रही। 

Image Credit: pinterest

वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट एचसीएलटेक, टेक महिंद्रा और टीसीएस में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4447 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2276 शेयर आज मजबूत हुए तो 1995 में गिरावट रही जबकि 176 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 174 शेयर एक साल के हाई और 92 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए।

Image Credit: pinterest

स्मॉलकैप का दम, सेंसेक्स-निफ्टी लाल लेकिन बरसी दौलत
Find out More