Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  302026

स्मॉलकैप का दम, सेंसेक्स-निफ्टी लाल लेकिन बरसी दौलत

सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए लेकिन स्मॉलकैप्स के दम पर निवेशकों की दौलत आज 30 जून को डेढ़ लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

Image Credit: pinterest

शुरुआती बढ़त गंवाते हुए इस महीने के आखिरी कारोबारी दिन और निफ्टी समेत एनएसई के अन्य इंडेक्स और स्टॉक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट में मिला-जुला रुझान रहा।

Image Credit: pinterest

इंट्रा-डे में सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी 24850 के नीचे तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर थोड़ा अलग माहौल दिखा।

Image Credit: pinterest

निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से थोड़ी कम बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 दूसरी तरफ 1% से अधिक के उछाल के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज मार्केट पर आज आईटी शेयरों ने दबाव बनाया और सेंसेक्स के टॉप 3 लूजर आईटी स्टॉक्स ही रहे तो निफ्टी आईटी ढाई फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

बैंकिंग शेयरों में भी आज दबाव दिखा और निफ्टी बैंक  लाल बंद हुआ। रियल्टी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक मजबूत हुआ तो निफ्टी ऑटो आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से उबरते हुए ग्रीन जोन में बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 11 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज मारुति, टाइटन और बजाज फाइनेंस में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, टीसीएस और एचसीएलटेक में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4421 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2332 शेयर आज मजबूत हुए तो 1904 में गिरावट रही जबकि 185 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: pinterest

 इसके अलावा 162 शेयर एक साल के हाई और 91 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए।

Image Credit: pinterest

ऑटो सेक्टर में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी लाल
Find out More