Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  292026

ऑटो सेक्टर में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी लाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 29 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती हल्की बढ़त को गंवाते हुए लाल बंद हुए।

Image Credit: pinterest

ऑटो और आईटी सेक्टर ने मार्केट पर तगड़ा दबाव बनाया और इसमें पीएसयू बैंक ने भी सपोर्ट किया। इसके बावजूद निवेशकों की दौलत में करीब ₹72 हजार करोड़ की ही गिरावट आई है।

Image Credit: pinterest

ऊपरी लेवल पर मुनाफावसूली, आईटी-ऑटो शेयरों में ताबड़तोड़ बिकवाली और India VIX में करीब 4% के तेज उछाल ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से 600 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 24200 के पार जाकर फिर 24000 के नीचे तक आ गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखा और स्मॉलकैप में तो अधिक। निफ्डी मिडकैप 100 आज आधे फीसदी से थोड़ी कम गिरावट के साथ बंद हुए तो दूसरी तरफ निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक फिसलन रही।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज मार्केट को आज फार्मा शेयरों ने सपोर्ट करने की काफी कोशिश की लेकिन इसका निफ्टी इंडेक्स निफ्टी फार्मा भी करीब आधी बढ़त गंवाते हुए 1% से थोड़ी अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

मार्केट को आज ऑटो और आईटी सेक्टर ने तगड़ा शॉक दिया और इसमें पीएसयू बैंक ने भी साथ दिया। निफ्टी ऑटो आज 2% से अधिक और निफ्टी आईटी 1% से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 1% कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 13 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज बीईएल, जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटर्नल, और ट्रेंट में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट कोटक बैंक, एमएंडएम और मारुति में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4559 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1712 शेयर आज मजबूत हुए तो 2629 में गिरावट रही जबकि 218 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 166 शेयर एक साल के हाई और 98 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए।

Image Credit: pinterest

आखिरी डेढ़ घंटे में बदला माहौल, घटी निवेशकों की दौलत
Find out More