Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  252026

आखिरी डेढ़ घंटे में बदला माहौल, घटी निवेशकों की दौलत

सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज 25 जून को मार्केट की उठा-पटक में निवेशकों की दौलत में थोड़ी गिरावट आई।

Image Credit: pinterest

कच्चे तेल के फिसलकर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से पहले के लेवल पर आने के चलते आज मार्केट में शानदार रौनक रही लेकिन दिन के आखिरी डेढ़ घंटे में पूरा माहौल ही बदल गया।  

Image Credit: pinterest

इंट्रा-डे में सेंसेक्स और निफ्टी 50 तो करीब 1% उछल पड़े लेकिन फिर मुनाफावसूली के साथ-साथ आईटी और मेटल सेक्टर में बिकवाली के दबाव में अधिकतर गायब हो गई।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स इंट्रा-डे हाई से प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी 23250 के पार जाकर फिर 24050 के नीचे तक आ गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर भी ऐसा रुझान दिखा और निफ्डी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज मार्केट को आज ऑटो सेक्टर से तगड़ा सपोर्ट मिला जिसने मार्केट को बहुत नीचे नहीं आने दिया। निफ्टी ऑटो आज 2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Image Credit: pinterest

आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे लाने की काफी कोशिश की जिसका निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

निफ्टी मेटल भी 1% से अधिक कमजोर हुआ। वहीं पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स की आधे फीसदी की बढ़त दिन के आखिरी तक काफी कम रह गई।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 11 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंडिगो, एमएंडएम और मारुति में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट पावर ग्रिड, बीईएल और टेक महिंद्रा में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4406 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1641 शेयर आज मजबूत हुए तो 2581 में गिरावट रही जबकि 184 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 148 शेयर एक साल के हाई और 58 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए।

Image Credit: pinterest

निफ्टी की एक्सपायरी, निवेशकों के ₹4 लाख करोड़ साफ
Find out More