निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 23 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।
Image Credit: pinterest
आईटी और मेटल समेत तीन सेक्टर ने मार्केट पर ऐसा दबाव बनाया कि फार्मा सेक्टर की मेडिसिन काम नहीं आई और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹4 लाख करोड़ से अधिक घट गई।
Image Credit: pinterest
एशियाई बाजार में बिकवाली के भारी दबावों के बीच इंट्रा-डे में सेंसेक्स डे-हाई से 1100 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो निफ्टी भी 23800 के नीचे तक गिर गया था।
Image Credit: pinterest
ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखने लगा और करीब आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए निफ्टी मिडकैप 100 तो 1% अधिक की गिरावट के साथ और निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब आधे फीसदी टूटकर बंद हुआ।
Image Credit: pinterest
सेक्टरवाइज मार्केट पर आज आईटी और मेटल सेक्टर ने भारी दबाव बनाया। निफ्टी आईटी 2% से अधिक तो निफ्टी मेटल 3% से अधिक फिसल गया। निफ्टी पीएसयू बैंक भी करीब 2% की गिरावट के साथ बंद हुआ।
Image Credit: pinterest
निफ्टी रियल्टी 1% से अधिक तो निफ्टी प्राइवेट बैंक आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ। निफ्टी फार्मा ने मार्केट को संभालने की कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 1% मजबूत हुआ।
Image Credit: pinterest
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ चार स्टॉक्स- पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, सन फार्मा और मारुति ही आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, टीसीएस और बीईएल में रही।
Image Credit: pinterest
बीएसई पर आज 4447 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1496 शेयर मजबूत हुए तो 2794 में गिरावट रही जबकि 157 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 195 शेयर एक साल के हाई और 55 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए।
Image Credit: pinterest
IT सेक्टर के दम पर Sensex में रिकवरी, बरसे ₹3 लाख करोड़