Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  222026

IT सेक्टर के दम पर Sensex में रिकवरी, बरसे ₹3 लाख करोड़

एक कारोबारी दिन पहले आधे फीसदी की गिरावट से आज 22 जून को सेंसेक्स और निफ्टी ने रिकवरी की कोशिश की और ग्रीन रहे।

Image Credit: pinterest

आईटी सेक्टर ने मार्केट को आज बहुत अच्छा सपोर्ट दिया और दो सेक्टर में मुनाफावसूली के दबाव को फीका कर दिया। ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक इजाफा हुआ है।

Image Credit: pinterest

जियोपॉलिटिकल टेंशन की नरमी, कच्चे तेल की फिसलन और एशियाई बाजारों में रौनक के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू स्टॉक मार्केट में आज रौनक लौटी।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स आज इंट्रा-डे में 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24150 के पार पहुंचा था।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर आज मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी अच्छी रौनक रही लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से कम बढ़त रही तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज शुरुआती बढ़त गंवाते हुए एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़ हर सेक्टर में रौनक बनी रही और निफ्टी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

मार्केट को आज सबसे अधिक सपोर्ट आईटी सेक्टर से मिला, जिसके निफ्टी इंडेक्स में 1% से अधिक बढ़त आई। वहीं बाकी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से कम ही बढ़त रही।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 18 स्टॉक्स आज ग्रीन बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टेक महिंद्रा और सन फार्मा में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट एशियन पेंट्स, टाइटन और पावरग्रिड में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4586 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2635 शेयर मजबूत हुए तो 1754 में गिरावट रही जबकि 197 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 217 शेयर एक साल के हाई और 64 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 297 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 181 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

लगातार पांचवे दिन मार्केट ग्रीन,, ₹3 लाख करोड़ बढ़ी दौलत
Find out More