Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  182026

लगातार पांचवे दिन मार्केट ग्रीन, ₹3 लाख करोड़ बढ़ी दौलत

सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 18 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 में लगातार पांचवे दिन बढ़त रही।

Image Credit: pinterest

आईटी सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ और सेक्टर्स की रौनक ने इसे संभाल लिया। ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज ₹3 लाख करोड़ से अधिक इजाफा हुआ है।

Image Credit: pinterest

कच्चे तेल की फिसलन पर घरेलू स्टॉक मार्केट में आज लगातार पांचवे दिन रौनक रही। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 300 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी भी 24200 के एकदम करीब पहुंच गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी अच्छी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से थोड़ी ही कम बढ़त रही।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाने की काफी कोशिश की और इसका निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

फार्मा, पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर ने मार्केट को संभाल लिया जिनके निफ्टी इंडेक्स आधे-आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए। निफ्टी प्राइवेट बैंक भी आधा फीसदी मजबूत हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 20 स्टॉक्स आज ग्रीन बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंडिगो, ट्रेंट और बीईएल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, टेक महिंद्रा और मारुति में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4419 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2419 शेयर मजबूत हुए तो 1814 में गिरावट रही जबकि 186 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: pinterest

 इसके अलावा 162 शेयर एक साल के हाई और 46 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 7 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 7 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

निफ्टी की एक्सपायरी पर बरसे ढाई लाख करोड़ रुपये
Find out More