Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  162026

निफ्टी की एक्सपायरी पर बरसे ढाई लाख करोड़ रुपये

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 16 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही और ये आधे फीसदी मजबूत हुए।

Image Credit: pinterest

मेटल सेक्टर के साथ मिलकर फार्मा और पीएसयू बैंक ने मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन दो सेक्टर ने मिलकर मार्केट को ऊपर खींच लिया और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई।

Image Credit: pinterest

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर कच्चे तेल की फिसलन आज भी जारी रही और ब्रेंट क्रूड 2% टूटकर प्रति बैरल $82 के नीचे आया तो स्टॉक मार्केट में रौनक बनी रही।

Image Credit: pinterest

इंट्रा-डे में सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा तो निफ्टी ने भी 24 हजार का लेवल पार कर दिया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्पेस में भी रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी से थोड़ी ही कम बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज मेटल सेक्टर ने दबाव बनाने की काफी कोशिश की और इसमें ऑटो, फार्मा और पीएसयू बैंक ने भी साथ दिया लेकिन नाकाम रहे। निफ्टी मेटल में डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट रही तो फार्मा, ऑटो और पीएसयू बैंक में आधे फीसदी से कम गिरावट रही।

Image Credit: pinterest

रियल्टी सेक्टर का जोश आज हाई रहा और इसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक उछल पड़ा। निफ्टी आईटी में डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी एफएमसीजी में भी 1% से अधिक तेजी आई। प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से थोड़ी ही कम की मजबूती आई।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 21 स्टॉक्स आज ग्रीन बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज एचसीएलटेक, बजाज फिनसर्व और एनटीपीसी में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट और मारुति में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4407 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2368 शेयर मजबूत हुए तो 1886 में गिरावट रही जबकि 153 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 113 शेयर एक साल के हाई और 60 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

अमेरिका-ईरान के सौदे ने बरसाए ₹9 लाख करोड़
Find out More