Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun 152026

अमेरिका-ईरान के सौदे ने बरसाए ₹9 लाख करोड़

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन मजबूत बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 15 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 करीब 1% मजबूत हुए।

Image Credit: pinterest

रियल्टी सेक्टर समेत कई सेक्टर ने आज ऐसा तगड़ा जोश दिखाया कि एक अहम एक सेक्टर का दबाव फीका पड़ गया और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹9 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई।

Image Credit: pinterest

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर कच्चा तेल धड़ाम हुआ और दुनिया भर के मार्केट में बहार छा गई।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में ही डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ खुले। हालांकि फिर मुनाफावसूली के चलते इनमें थोड़ी नरमी भी आई लेकिन दिन के आखिरी तक ये अच्छी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज फार्मा सेक्टर शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट से आगे बढ़ा और निफ्टी फार्मा आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

वहीं ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स ढाई-ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुए तो निफ्टी मेटल करीब 2% और निफ्टी रियल्टी 4% से अधिक मजबूत हुआ। साथ ही निफ्टी बैंक में भी आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही।  

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 22 स्टॉक्स आज ग्रीन बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज ट्रेंट, इंडिगो और बजाज फिनसर्व में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एचयूएल में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4615 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 3086 शेयर मजबूत हुए तो 1323 में गिरावट रही जबकि 206 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 162 शेयर एक साल के हाई और 63 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 7 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

मार्केट की रौनक में ₹10 लाख करोड़ की झमाझम बारिश
Find out More