Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun 122026

मार्केट की रौनक में ₹10 लाख करोड़ की झमाझम बारिश

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज 12 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 में शानदार बढ़त रही और ये 2-2% से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: Instagram

आईटी सेक्टर में आज थोड़ा दबाव रहा लेकिन कुछ सेक्टर्स ने मार्केट को इतना तगड़ा सपोर्ट दिया कि ओवरऑल निवेशकों की दौलत आज ₹10 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई।

Image Credit: Instagram

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की रिपोर्ट्स ने आज मार्केट में शानदार रौनक बिखेरी।

Image Credit: Instagram

डील की उम्मीद पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ खुले थे और डील को लेकर अपडेटेड रिपोर्ट्स ने तो मार्केट के आखिरी दो घंटे में इनकी बढ़त 2% से अधिक कर दी।

Image Credit: Instagram

ब्रोडर लेवल पर भी आज शानदार रौनक रही और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: Instagram

सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी आईटी मामूली रूप से कमजोर हुआ है लेकिन इसका मार्केट पर खास असर नहीं पड़ा।

Image Credit: Instagram

पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्सेज में ढाई-ढाई फीसदी से अधिक की बढ़त रही तो निफ्टी रियल्टी 3.53% की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी ऑटो भी करीब 2% मजबूत हुआ।

Image Credit: Instagram

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ 2 स्टॉक्स- टेक महिंद्रा और पावरग्रिड ही रेड जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और इंडिगो में रही।

Image Credit: Instagram

बीएसई पर आज 4422 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 3222 शेयर मजबूत हुए तो 1046 में गिरावट रही जबकि 154 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: Instagram

इसके अलावा 102 शेयर एक साल के हाई और 79 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 6 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: Instagram

IT Stocks के दबाव में ₹2 लाख करोड़ साफ
Find out More