Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  112026

IT Stocks के दबाव में ₹2 लाख करोड़ साफ

 सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 11 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 में आज काफी उठा-पटक रही और रेड से ग्रीन और फिर फिसलकर रेड जोन में बंद हुए।

Image Credit: pinterest

आईटी सेक्टर के दबाव ने कुछ सेक्टर्स की मार्केट को ऊपर लाने की सभी कोशिशें फेल कर दीं। ओवरऑल निवेशकों की दौलत आज ₹2 लाख करोड़ कम हुई है।  

Image Credit: pinterest

अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने और कच्चे तेल में उबाल ने आज मार्केट को तोड़ दिया।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले लेकिन फिर रिकवर करते हुए अच्छी बढ़त हासिल की लेकिन आईटी सेक्टर के दबाव में यह फिर लाल हो गया। वहीं ब्रोडर लेवल पर तो दबाव बना रहा और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

प्राइवेट बैंक और फार्मा सेक्टर ने मार्केट को ऊपर खींचने की कोशिश की। इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त रही।

Image Credit: pinterest

निफ्टी आईटी दिन भर दबाव में बना रहा और यह करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। निफ्टी पीएसयू बैंक तो आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।  

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 9 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी एमएंडएम, ICICI बैंक और कोटक बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस और एचसीएलटेक में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4389 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1384 शेयर मजबूत हुए तो 2807 में गिरावट रही जबकि 198 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 77 शेयर एक साल के हाई और 119 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

बाजार की शुरुआती रौनक गायब, ₹3 लाख करोड़ स्वाहा
Find out More