Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  022026

बाजार की शुरुआती रौनक गायब, ₹3 लाख करोड़ स्वाहा

सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 10 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त गंवाते हुए लगभग फ्लैट बंद हुए।

Image Credit: pinterest

मार्केट पर आज पीएसयू बैंक और मेटल सेक्टर ने काफी दबाव बनाया जिससे दो अहम सेक्टर की तेजी नाकाम साबित हो गई।

Image Credit: pinterest

अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ने, कच्चे तेल में उबाल, मुनाफावसूली और कमजोर वैश्विक संकेतों ने आज घरेलू स्टॉक मार्केट में अधिकतर रौनक खत्म कर दी।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स और निफ्टी 50 आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त गंवाते हुए लगभग फ्लैट बंद हुए।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर शुरुआती कारोबार में ही दबाव दिखा जोकि कारोबार आगे बढ़ने पर और बढ़ता दिया। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक सेक्टर ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की। निफ्टी एफएमसीजी 1% से अधिक तो निफ्टी प्राइवेट बैंक आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

निफ्टी पीएसयू बैंक की करीब डेढ़ फीसदी, मेटल और रियल्टी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स की डेढ़ फीसदी से अधिक की कमजोरी और निफ्टी आईटी में 1% की गिरावट ने मार्केट को तोड़ दिया। निफ्टी फार्मा भी आधा फीसदी कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 11 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी एचयूएल, कोटक बैंक और एक्सिस बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट जोमैटो की एटर्नल, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4369 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1472 शेयर मजबूत हुए तो 2748 में गिरावट रही जबकि 149 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 155 शेयर एक साल के हाई और 77 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 7 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

IT सेक्टर का दबाव इन सेक्टर्स ने किया नाकाम
Find out More