Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  092026

IT सेक्टर का दबाव इन सेक्टर्स ने किया नाकाम

 निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 9 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

मार्केट पर आईटी सेक्टर का दबाव नाकाम साबित हुआ और ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत में ₹5 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

Image Credit: pinterest

इजरायल और ईरान के बीच तनाव हल्का होने की उम्मीद ने वैश्विक मार्केट को सपोर्ट किया और कच्चा तेल नरम पड़ा तो निवेशक चहक उठे।

Image Credit: pinterest

एशियाई बाजारों से मजबूत संकेतों के बीच घरेलू मार्केट में भी आज रौनक लौटी और एक कारोबारी दिन पहले की करीब 1% की गिरावट से उबरते हुए आज सेंसेक्स और निफ्टी आधे फीसदी रिकवर हुए।

Image Credit: pinterest

इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स 500 प्वाइंट्स से अधिक उछल गया तो निफ्टी 50 भी 23250 के पार पहुंच गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर भी आज अच्छा माहौल दिखा जिसमें स्मालकैप स्पेस में रौनक अधिक रही। निफ्टी मिडकैप 100 में आज 1% से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 में डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त रही।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज निफ्टी आईटी में आधे फीसदी की गिरावट रही और मार्केट पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन निफ्टी पीएसयू बैंक आज 3.62% की बढ़त के साथ बंद हुआ तो प्राइवेट बैंक और रियल्टी के निफ्टी इंडेक्स में डेढ़-डेढ़ फीसदी से अधिक बढ़त रही।

Image Credit: pinterest

निफ्टी ऑटो भी 1% से अधिक मजबूत हुआ तो मेटल और एफएमसीजी के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी आई।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 18 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी इंडिगो, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट टाइटन, एनटीपीसी और पावरग्रिड में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4398 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2782 शेयर मजबूत हुए तो 1423 में गिरावट रही जबकि 193 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 107 शेयर एक साल के हाई और 81 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 14 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए

Image Credit: pinterest

हर सेक्टर लाल, डूब गए निवेशकों के ₹6 लाख करोड़
Find out More