Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  082026

हर सेक्टर लाल, डूब गए निवेशकों के ₹6 लाख करोड़

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 8 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स आज लाल बंद हुए लेकिन कुछ ने मार्केट पर अधिक दबाव बनाया। बिकवाली की इस चौतरफा आंधी में ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत ₹6 लाख करोड़ से अधिक घट गई।

Image Credit: pinterest

पश्चिमी एशिया में एक बार फिर युद्ध की लपटें बढ़ी तो इसमें दुनिया भर के स्टॉक मार्केट झुलस पड़े। कच्चे तेल की उबाल में भारतीय मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए और ये करीब 1% टूट गए।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर भी आज मार्केट में दबाव दिखा और स्मॉलकैप स्पेस में तो बिकवाली की आंधी तो अधिक तेज चली।

Image Credit: pinterest

निफ्टी मिडकैप 100 डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 2% से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज निफ्टी रियल्टी आज करीब 3% कमजोर हुआ तो निफ्टी मेटल ढाई फीसदी से अधिक और निफ्टी ऑटो 2% कमजोर हुआ। पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स में आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट रही।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज सिर्फ 7 ही ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी पावरग्रिड, टेक महिंद्रा और बीईएल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट जोमैटो की एटर्नल, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4537 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1249 शेयर मजबूत हुए तो 3117 में गिरावट रही जबकि 171 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 145 शेयर एक साल के हाई और 111 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

IT Sector के दबाव पर Sensex लाल, मामूली बढ़ी दौलत
Find out More