Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  052026

IT Sector के दबाव पर Sensex लाल, मामूली बढ़ी दौलत

आरबीआई के नीतिगत ऐलान के दिन आज 5 जून को दो सेक्टर के दबाव में सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल बंद हुए।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर मिला-जुला रुझान दिखा और ओवरऑल निवेशकों की दौलत में सिर्फ ₹14 हजार करोड़ के करीब ही इजाफा हुआ।

Image Credit: pinterest

केंद्रीय बैंक RBI ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया। चूंकि बाजार को पहले से ही इसकी उम्मीद थी तो इसका कोई पॉजिटिव असर मार्केट पर नहीं दिखा।

Image Credit: pinterest

दूसरी तरफ जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में कटौती और महंगाई की तेज रफ्तार के अनुमान ने मार्केट पर दबाव बनाया। सेंसेक्स और निफ्टी 50 तो शुरुआती बढ़त गंवाते हुए लाल हो गए। ब्रोडर लेवल पर भी दबाव दिखा लेकिन स्मॉलकैप स्पेस में थोड़ी रौनक लौट आई।

Image Credit: pinterest

निफ्टी मिडकैप 100 करीब आधे फीसदी की बढ़त गंवाते हुए करीब आधे फीसदी की गिरावट में आ गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी आधे फीसदी की शुरुआती बढ़त गंवाते हुए पहले तो करीब आधे फीसदी फिसल गया लेकिन फिर रिकवर होकर यह फ्लैट ग्रीन बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज पीएसयू बैंक और रियल्टी ने सेक्टर ने मार्केट को संभालने की कोशिश की और इनके निफ्टी इंडेक्स करीब आधे फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

मेटल और आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींच लिया। निफ्टी मेटल में डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट रही तो निफ्टी आईटी में भी 1% से अधिक की फिसलन रही।  

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 13 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स और एक्सिस बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट ट्रेंट, टीसीएस और टाटा स्टील में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4399 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2056 शेयर मजबूत हुए तो 2138 में गिरावट रही जबकि 205 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 133 शेयर एक साल के हाई और 67 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स की एक्सपायरी पर बरसे डेढ़ लाख करोड़ रुपये
Find out More