Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  042026

सेंसेक्स की एक्सपायरी पर बरसे डेढ़ लाख करोड़ रुपये

 सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 4 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती गिरावट से उबरते हुए फ्लैट ग्रीन बंद हुए।

Image Credit: pinterest

विदेशी निवेशकों के लिए सरकार की तरफ से खास राहत की उम्मीदों और निचले स्तर पर खरीदारी से मार्केट को आज रिकवर होने में मदद मिली।

Image Credit: pinterest

मार्केट में आज मिला-जुला रुझान रहा। कुछ सेक्टर्स ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश तो कुछ ने मार्केट को संभाला और इस तनातनी में ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत डेढ़ लाख करोड़ से रुपये अधिक बढ़ गई।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से उबरते हुए ग्रीन हुए और उठा-पटक के साथ आखिरकार ग्रीन जोन में ही बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर भी मि़डकैप और स्मॉलकैप स्पेस में रौनक लौटी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे फीसदी के करीब उछल पड़े।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज मेटल और आईटी सेक्टर ने मार्केट को  नीचे खींचने की काफी कोशिश की लेकिन कंज्यूमर ड्यूरेबल्स  और पीएसयू बैंक ने मार्केट को ऊपर खींच लिया।

Image Credit: pinterest

निफ्टी मेटल में आज आधे फीसदी से अधिक तो निफ्टी आईटी में करीब फीसदी फीसदी की गिरावट आई। वहीं निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2% से अधिक की तेजी आई तो  निफ्टी पीएसयू बैंक में भी करीब आधे फीसदी की बढ़त रही।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 13 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी टाइटन, जोमैटो की एटर्नल और आईटीसी में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4361 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2244 शेयर मजबूत हुए तो 1940 में गिरावट रही जबकि 177 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 139 शेयर एक साल के हाई और 68 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

नहीं हो पाई रिकवरी, इस एक सेक्टर का दबाव पड़ा भारी
Find out More