Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  032026

नहीं हो पाई रिकवरी, इस एक सेक्टर का दबाव पड़ा भारी

सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 3 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 गिरावट के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

एक सेक्टर का मार्केट पर इतना तगड़ा दबाव रहा कि कुछ अन्य सेक्टर्स की रिकवरी फीकी हो गई और इस तनातनी में ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक घट गई।

Image Credit: pinterest

पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ने और एक बार से अमेरिकी टैरिफ के झटके की आशंका ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया।

Image Credit: pinterest

निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग और पीएसयू बैंक के शेयरों की जोरदार रिकवरी के दम पर मार्केट ने रिकवरी की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

Image Credit: pinterest

लगातार चार कारोबारी दिनों में ढाई फीसदी से अधिक टूटने के बाद एक कारोबारी दिन पहले सेंसेक्स-निफ्टी ने करीब आधे फीसदी की गिरावट से रिकवरी करते हुए करीब आधे फीसदी की बढ़त हासिल की थी लेकिन आज फिर बेयर्स का कब्जा हो गया।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स तो इंट्रा-डे में 1100 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था और निफ्टी भी 23,150 के करीब आ गया था लेकिन फिर आधे से अधिक घाटा रिकवर हो गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में थोड़ी रिकवरी आई और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 की गिरावट करीब 1% से कम होकर आधे फीसदी से कम रह गई।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज आज आईटी सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाया और दिन के आखिरी में भी निफ्टी आईटी 5.57% की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। इसकी गिरावट ने पीएसयू बैंक की तेज रिकवरी को भी फीका कर दिया।

Image Credit: pinterest

निफ्टी पीसयूबैंक आधे फीसदी की गिरावट से उबरकर डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ निफ्टी रियल्टी और निफ्टी एफएमसीजी में भी 1-1% की गिरावट आई।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 13 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी इंडिगो, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4386 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1812 शेयर मजबूत हुए तो 2400 में गिरावट रही जबकि 174 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 113 शेयर एक साल के हाई और 77 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 14 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

चार दिनों की गिरावट से उबरा मार्केट, बरसे ₹3 लाख करोड़
Find out More