Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  022026

चार दिनों की गिरावट से उबरा मार्केट, बरसे ₹3 लाख करोड़

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 2 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती गिरावट से उबरते हुए आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

एक सेक्टर ने मार्केट को सबसे तगड़ा सपोर्ट किया और ओवरऑल आज निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

Image Credit: pinterest

कच्चे तेल में गिरावट, निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग और आईटी सेक्टर की जोरदार तेजी के दम पर आज मार्केट में शानदार रौनक रही।

Image Credit: pinterest

लगातार चार कारोबारी दिनों में ढाई फीसदी से अधिक टूटने के बाद आज फिर सेंसेक्स-निफ्टी में करीब आधे फीसदी की गिरावट आई लेकिन फिर ये संभले और करीब आधे फीसदी की बढ़त हासिल की।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में रौनक लौटी और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 शुरुआती गिरावट से उबरते हुए ये ग्रीन हो गए।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने आज मार्केट को बहुत संभाला और इसका निफ्टी आईटी आखिरी तक मजबूत रहा और 4% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर भी शुरुआती गिरावट से उबरे और इनके निफ्टी इंडेक्स आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। पीएसयू बैंक और रियल्टी के निफ्टी भी आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए लेकिन निफ्टी प्राइवेट बैंक रिकवर नहीं हो पाया।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 20 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी टीसीएस, इंफोसिस और एचसीएलटेक में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4377 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2301 शेयर मजबूत हुए तो 1904 में गिरावट रही जबकि 172 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

 इसके अलावा 107 शेयर एक साल के हाई और 93 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

₹3 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex में 500 अंकों की गिरावट
Find out More