Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  012026

₹3 लाख करोड़ स्वाहा, Sensex में 500 अंकों की गिरावट

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 1 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए आधे फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

मार्केट की हाहाकार में आज निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर वार एक्टिविटीज यानी युद्धक गतिविधियों ने मार्केट को बुरी तरह तोड़ दिया

Image Credit: pinterest

एक कारोबारी दिन पहले की करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट से उबरते हुए आज सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ खुले थे। फिर पश्चिमी एशिया में जंगी माहौल ने ऐसा दबाव बनाया कि इंट्रा-डे हाई से सेंसेक्स प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी 23700 के पार जाने के बाद फिसलकर 23400 के भी नीचे आ गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर भी आज मार्केट में दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप 100 तो 1.45% की गिरावट के साथ बंद हुआ तो शुरुआती बढ़त गंवाते हुए निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज आईटी सेक्टर ने आज मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की और निफ्टी आईटी आखिरी तक मजबूत रहा और ढाई फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी मेटल भी आधा फीसदी मजबूत हुआ।

Image Credit: pinterest

दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी में ढाई फीसदी से अधिक तो निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी ऑटो में करीब 2-2% की गिरावट आई। निफ्टी रियल्टी भी 2% से अधिक फिसलकर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 1% से अधिक कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 6 ही आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक तेजी टेक महिंद्रा, इंफोसिस और टीसीएस में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट आईटीसी, एचयूएल और एनटीपीसी में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4549 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1589 शेयर मजबूत हुए तो 2761 में गिरावट रही जबकि 199 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 153 शेयर एक साल के हाई और 84 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 10 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

एक्सपायरी को Sensex फ्लैट बंद, दो सेक्टर्स ने दिखाया दम
Find out More