Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | may 272026

एक्सपायरी को Sensex फ्लैट बंद, दो सेक्टर्स ने दिखाया दम

सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के दिन आज 27 मई को सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट बंद हुए।

Image Credit: pinterest

दो सेक्टर ने मार्केट पर तेज दबाव बनाया तो दो अहम सेक्टर्स ने मार्केट को ऊपर लाने की जोरदार कोशिश की और इस तनातनी में निवेशकों की दौलत करीब ढाई लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।

Image Credit: pinterest

लगातार दूसरे कारोबारी दिन आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी आज लाल बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर खरीदारी का रुझान दिखा और निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी मिडकैप 100 ग्रीन जोन में बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज मेटल और ऑटो सेक्टर्स ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की जिनके निफ्टी इंडेक्स 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

हालांकि प्राइवेट बैंक और आईटी सेक्टर ने दबाव बनाया लेकिन इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से कम ही गिरावट रही। 

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 20 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टेक पावरग्रिड, जोमैटो की एटर्नल और एनटीपीसी में रही।

Image Credit: pinterest

वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस और आईटीसी में रही। 

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4394 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2275 शेयर मजबूत हुए तो 1945 में गिरावट रही जबकि 174 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 162 शेयर एक साल के हाई और 40 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 12 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, फिर भी बरसे ₹1 लाख करोड़
Find out More