Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 262026

सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, फिर भी बरसे ₹1 लाख करोड़

निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन और सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 26 मई को सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए। 

Image Credit: pinterest

 सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 21 मई को सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाते रेड जोन में बंद हुए लेकिन निवेशकों की दौलत में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ।  

Image Credit: pinterest

लाल मार्केट में भी आज निवेशकों की दौलत ₹1 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। अमेरिका और ईरान के बीच फिर तकरार बढ़ने की आशंका पर घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती उठा-पटक के बाद पूरी बढ़त गंवाते हुए लाल बंद हुए।

Image Credit: pinterest

इंट्रा-डे में हाई से सेंसेक्स 700 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23900 के नीचे तक आ गया।  ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स ने मोर्चा संभालने की कोशिश की लेकिन स्मॉलकैप में थोड़ी गिरावट जरूर आई।

Image Credit: pinterest

 निफ्टी मिडकैप 100 में आधे फीसदी से अधिक बढ़त आई तो दूसरी तरफ शुरुआती कारोबार में करीब 1% की बढ़त के बाद स्मॉलकैप 100 इंडेक्स की बढ़त आधे फीसदी से कम रह गई। 

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज निफ्टी आईटी ने काफी संभलने की कोशिश की लेकिन यह आधे फीसदी से अधिक की पूरी बढ़त गंवाते हुए फ्लैट बंद हुआ तो दूसरी तरफ पीएसयू बैंक ग्रीन से रेड हो गया और इसमें करीब आधे फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी प्राइवेट बैंक भी आधे फीसदी से अधिक फिसल गए।

Image Credit: pinterest

दूसरी तरफ निफ्टी एफएमसीजी शुरुआती कारोबार की हल्की गिरावट से उबरते हुए ग्रीन जोन में आ गए। निफ्टी रियल्टी में भी आधे फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 8 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टेक महिंद्रा, जोमैटो की एटर्नल और मारुति में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज ट्रेंट, टीसीएस और बजाज फाइनेंस में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4385 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2153 शेयर मजबूत हुए तो 2050 में गिरावट रही जबकि 182 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 143 शेयर एक साल के हाई और 40 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 10 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

24000 के पार Nifty, इन सेक्टर्स के दम पर बरसे ₹6 लाख करोड़
Find out More