Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | may 252026

24000 के पार Nifty, इन सेक्टर्स के दम पर बरसे ₹6 लाख करोड़

निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 25 मई को सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

एक अहम सेक्टर ने मार्केट पर दबाव बनाना चाहा लेकिन तीन अहम सेक्टर्स की मजबूती ने इसे तगड़ा सपोर्ट दिया।

Image Credit: pinterest

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद ने दुनिया भर के बाजारों में जोश भर दिया और घरेलू मार्केट में भी इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स में 1100 प्वाइंट्स का उछाल आया तो निफ्टी भी 24 हजार के पार पहुंच गया।

Image Credit: pinterest

कच्चे तेल के 5% से अधिक फिसलकर $100 के नीचे आने से मार्केट में शानदार रौनक दिखी।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी खरीदारी दिखी। निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1% तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज आज एफएमसीजी को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन बंद हुआ है लेकिन निफ्टी एफएमसीजी में भी गिरावट आधे फीसदी से काफी कम रही। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक करीब 3%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 2% से अधिक तो निफ्टी ऑटो भी डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 26 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज इंफोसिस, टीसीएस और एचयूएल में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4531 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2785 शेयर मजबूत हुए तो 1535 में गिरावट रही जबकि 211 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 154 शेयर एक साल के हाई और 51 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 14 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

Sensex ग्रीन से रेड, लेकिन बढ़ गई निवेशकों की दौलत
Find out More