Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 212026

Sensex ग्रीन से रेड, लेकिन बढ़ गई निवेशकों की दौलत

 सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 21 मई को सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाते रेड जोन में बंद हुए लेकिन निवेशकों की दौलत में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ।  

Image Credit: Instagram

ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट का मूड बदला और मुनाफावसूली के चलते निफ्टी मिडकैप 100 ग्रीन शुरुआती कारोबार में आधे फीसदी की पूरी बढ़त गंवाते हुए रेड जोन में आ गया लेकिन लगभग फ्लैट बंद हुआ

Image Credit: Instagram

वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 संभलने में कामयाब रहा और इसकी आधे फीसदी से अधिक की बढ़त बनी रही। 

Image Credit: Instagram

अमेरिका और ईरान के बीच समझौते की उम्मीद और रुपये की मजबूती ने शुरुआती कारोबार में जो जोश भरा था, वह सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन मुनाफावसूली और आरबीआई के ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विचार के चलते फीका पड़ गया।

Image Credit: Instagram

सेक्टरवाइज निफ्टी रियल्टी को छोड़ सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से कम उठा-पटक रही।

Image Credit: Instagram

मार्केट पर आज एफएमसीजी और आईटी ने दबाव बनाने की कोशिश की जिनके निफ्टी इंडेक्स में आज आधे-आधे से अधिक की गिरावट रही।  

Image Credit: Instagram

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 12 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंडिगो, ट्रेंट और बीईएल में रही। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और एचयूएल में रही।

Image Credit: Instagram

बीएसई पर आज 4362 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2426 शेयर मजबूत हुए तो 1745 में गिरावट रही जबकि 191 में कोई बदलाव नहीं हुआ

Image Credit: Instagram

इसके अलावा 124 शेयर एक साल के हाई और 39 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 15 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 12 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: Instagram

Sensex बढ़त के साथ बंद, निवेशकों पर बरसे ₹2 लाख करोड़
Find out More