Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 202026

Sensex बढ़त के साथ बंद, निवेशकों पर बरसे ₹2 लाख करोड़

सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 20 मई को सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती गिरावट से उबरते हुए ग्रीन जोन में बंद हुआ।

Image Credit: Instagram

कुछ सेक्टर्स ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की तो कुछ ने ऊपर लाने की कोशिश की और इस रस्साकसी में ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज ₹2 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

Image Credit: Instagram

रुपये की कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल के चलते शुरुआती कारोबार में ही आज घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम हो गए।

Image Credit: Instagram

हालांकि वैल्यू बाइंग के दम पर निचले स्तर से इनमें जोरदार रिकवरी आई और ये ग्रीन जोन में बंद हुए।

Image Credit: Instagram

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 650 प्वाइंट्स से अधिक टूट गया था तो दूसरी तरफ निफ्टी फिसलकर 23400 के नीचे आ गया था जिससे रिकवर होकर सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स चढ़ गया और निफ्टी भी उछलकर 23700 के काफी करीब पहुंच गया।

Image Credit: Instagram

शुरुआती कारोबार में करीब 1-1% की गिरावट से उबरते हुए निफ्टी मिडकैप 100 आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ और निफ्टी स्मॉलकैप 100 भी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ

Image Credit: Instagram

सेक्टरवाइज बात करें तो निफ्टी ऑटो ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिशें की और 1% की शुरुआती गिरावट से उबरते हुए यह आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ

Image Credit: Instagram

Image Credit: Instagram

निफ्टी पीएसयू बैंक भी 1% से अधिक की गिरावट से उबरते हुए करीब आधा फीसदी चढ़ गया तो निफ्टी रियल्टी भी रेड से ग्रीन में आ गया और आधा फीसदी मजबूत हुआ

Image Credit: Instagram

दूसरी तरफ शुरुआती बढ़त को गंवाते हुए निफ्टी आईटी में करीब आधे फीसदी की गिरावट आई तो निफ्टी एफएमसीजी आधा फीसदी से अधिक कमजोर हुआ।

Image Credit: Instagram

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 15 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट आज बीईएल, टेक महिंद्रा और जोमैटो की एटर्नल में रही।

Image Credit: Instagram

बीएसई पर आज 4310 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2120 शेयर मजबूत हुए तो 1981 में गिरावट रही जबकि 209 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 91 शेयर एक साल के हाई और 33 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 16 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

1% की बड़ी गिरावट से उबरा Sensex, लेकिन घटी निवेशकों की दौलत
Find out More