Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 182026

1% की बड़ी गिरावट से उबरा Sensex, लेकिन घटी निवेशकों की दौलत

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 18 मई को 1% से अधिक की तेज गिरावट से उबरते हुए सेसेक्स और निफ्टी 50 लगभग फ्लैट बंद हुए।

Image Credit: pinterest

कुछ सेक्टर्स ने मार्केट पर अधिक दबाव बनाया तो एक सेक्टर ने मार्केट को उबारने की भरपूर कोशिश की। इस रस्साकसी में निवेशकों की दौलत आज डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई।

Image Credit: pinterest

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव, कच्चे तेल के उबाल और रुपये के फिसलकर रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसलने के चलते मार्केट पर दबाव बना लेकिन वैल्यू बाइंग के चलते निचले स्तर से मार्केट ने अच्छी रिकवरी की।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स ने आज इंट्रा-डे में 1000 अंकों से अधिक की गिरावट से रिकवर करते हुए इंट्रा-डे के निचले स्तर से 1100 अंकों से अधिक रिकवरी की तो निफ्टी भी 23350 के नीचे फिसलने के बाद रिकवर होकर 23700 के काफी करीब पहुंच गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर बात करें तो आज मि़डकैप स्टॉक्स में निचले स्तर पर अच्छी रिकवरी हुई और निफ्टी मिडकैप 100 मामूली गिरावट के साथ बंद होने में सफल रहे। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 में अच्छी रिकवरी नहीं हो पाई और यह 1% से अधिक फिसलकर बंद हुआ।  

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज आज निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक डेढ़-डेढ़ फीसदी तो निफ्टी मेटल 1% से अधिक कमजोर हुआ लेकिन दूसरी तरफ निफ्टी आईटी ने शुरुआती हल्की बढ़त को और बढ़ाते हुए करीब 3% की मजबूती हासिल की

Image Credit: pinterest

दिन के आखिरी में ढाई फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी फार्मा रेड से ग्रीन हुआ और आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 17 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज टेक महिंद्रा, इंफोसिस और भारती एयरटेल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट टाटा स्टील, पावरग्रिड और एसबीआई में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4492 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1264 शेयर मजबूत हुए तो 3034 में गिरावट रही जबकि 194 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 97 शेयर एक साल के हाई और 79 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 14 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 12 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

Sensex की एक्सपायरी पर बरसे ₹5 लाख करोड़
Find out More