Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 142026

Sensex की एक्सपायरी पर बरसे ₹5 लाख करोड़

लगातार चार दिनों में करीब 4% की गिरावट के बाद एक कारोबारी दिन पहले मार्केट ने संभलने की कोशिश की और आज 14 मई को फिर मार्केट में रौनक दिखी।

Image Credit: pinterest

वैल्यू बाइंग के दम पर शुरुआती उठा-पटक से उबरते हुए सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% से अधिक उछल पड़े। सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को आज इंट्रा-डे में सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स से अधिक चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23750 के पार चला गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप स्टॉक्स में अच्छी खरीदारी दिखी और निफ्टी मिडकैप 100 में 1% से अधिक तेजी आई तो दूसरी तरफ स्मॉलकैप स्टॉक्स में बिकवाली का हल्का दबाव दिखा लेकिन इसके निफ्टी इंडेक्स निफ्टी स्मॉलकैप 100 में गिरावट मामूली रही।

Image Credit: pinterest

 लेकिन दूसरी तरफ शुरुआती 1% से अधिक गिरावट से उबरते हुए निफ्टी रियल्टी ग्रीन हो गया और आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ। साथ ही निफ्टी मेटल में करीब 2% और निफ्टी फार्मा में ढाई फीसदी से अधिक की तेजी आई।

Image Credit: pinterest

ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ₹5 लाख करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में करीब ₹5 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 23 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज भारती एयरटेल, जोमैटो की एटर्नल और एचडीएफसी बैंक में रही।

Image Credit: pinterest

वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4373 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2107 शेयर मजबूत हुए तो 2076 में गिरावट रही जबकि 190 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 114 शेयर एक साल के हाई और 53 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 13 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

चार दिनों की गिरावट के बाद मार्केट में रौनक
Find out More