लगातार चार कारोबारी दिनों तक लाल रहने के बाद आज 13 मई को सेंसेक्स और निफ्टी 50 हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।
Image Credit: pinterest
एक कारोबारी दिन पहले ₹10 लाख करोड़ से अधिक गंवाने के बाद आज निवेशकों की दौलत ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई।
Image Credit: pinterest
सेंसेक्स और निफ्टी आज ग्रीन और रेड जोन में झूलता रहा। इंट्रा-डे में सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला लेकिन फिर 800 प्वाइंट्स से अधिक टूटकर यह 74,134.48 के लेवल तक आ गया था जिससे फिर यह 800 प्वाइंट्स से अधिक रिकवर होकर 75,191.57 के हाई तक पहुंच गया तो दूसरी तरफ निफ्टी भी टूटकर 23,262.55 के निचले स्तर तक आ गया था जिससे रिकवर होकर यह 23,582.95 प्वाइंट्स तक चढ़ गया था।
Image Credit: pinterest
ब्रोडर लेवल पर आज मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी अच्छी रिकवरी दिखी और निफ्टी इंडेक्स उछल पड़े।
Image Credit: pinterest
सेक्टरवाइज आज 1% की अधिक गिरावट के साथ आईटी सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की लेकिन मेटल सेक्टर ने मार्केट को काफी हद तक संभाला जिसका निफ्टी इंडेक्स 3% से अधिक मजबूत हुआ।
Image Credit: pinterest
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 13 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज एशियन पेंट्स और टाटा स्टील में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट एमएंडएम, इंफोसिस और टीसीएस में रही।
Image Credit: pinterest
बीएसई पर आज 4369 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2407 शेयर मजबूत हुए तो 1793 में गिरावट रही जबकि 169 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 90 शेयर एक साल के हाई और 56 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
Image Credit: pinterest
Sensex में 1300 अंकों की गिरावट, इन सेक्टर की गिरावट पर ₹5 लाख करोड़ स्वाहा