Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 112026

Sensex में 1300 अंकों की गिरावट, इन सेक्टर की गिरावट पर ₹5 लाख करोड़ स्वाहा

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 11 मई को सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए। दो अहम सेक्टर किसी तरह ग्रीन होने में सफल रहे लेकिन बाकी सेक्टर्स मार्केट को दबाए रखने में कामयाब रहे।

Image Credit: pinterest

चौतरफा हाहाकार के बीच निवेशकों की दौलत में आज ₹6 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई।

Image Credit: pinterest

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकराया तो कच्चे तेल के भाव उबल पड़े। कच्चे तेल के उबाल ने रुपये की कमजोरी के साथ मिलकर भारतीय स्टॉक मार्केट को बुरी तहत तोड़ दिया।

Image Credit: pinterest

घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ फीसदी टूट गए। सेंसेक्स तो इंट्रा-डे में 1370 प्वाइंट्स टूटकर 75950 के करीब आ गया तो निफ्टी भी 375 प्वाइंट्स से अधिक फिसलकर 23800 के नीचे आ गया।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में हर अहम सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स लाल था लेकिन कुछ सेक्टर्स ने वापसी की। निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फार्मा ग्रीन जोन में बंद हुए

Image Credit: pinterest

निफ्टी रियल्टी 3% से अधिक कमजोर हुआ तो निफ्टी पीएसयू बैंक में ढाई फीसदी से अधिक की गिरावट आई। निफ्टी ऑटो डेढ़ फीसदी से अधिक तो निफ्टी मेटल करीब करीब 1% कमजोर हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 6 ही आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक तेजी सन फार्मा और एचयूएल में रही। वहीं दूसरी तरफ टाइटन, इंडिगो और एसबीआई में आज सबसे अधिक गिरावट रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4538 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1457 शेयर मजबूत हुए तो 2892 में गिरावट रही जबकि 189 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

Image Credit: pinterest

 इसके अलावा 198 शेयर एक साल के हाई और 27 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 15 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

मार्केट के इन चार सेक्टर्स की खींचतान, बरसे ढाई लाख करोड़ रुपये
Find out More