Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 232026

इन सेक्टर्स में मचे हाहाकार पर डूबे निवेशकों के ₹3 लाख करोड़

तीन कारोबारी दिन तक ग्रीन रहने के बाद आज लगातार दूसरे दिन सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए।

Image Credit: pinterest

एक सेक्टर ने मार्केट को ऊपर लाने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ दूसरे सेक्टर्स में बिकवाली के तेज दबाव ने मार्केट को संभलने नहीं दिया। 

Image Credit: pinterest

अमेरिका और ईरान के बीच सुलह को लेकर अनिश्चितता, कच्चे तेल में उबाल और वैश्विक मार्केट से कमजोर रुझानों ने घरेलू स्टॉक मार्केट में आज कोहराम मचाया

Image Credit: pinterest

 लॉर्ज कैप से से लेकर मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में आज बिकवाली का काफी दबाव दिखा।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज मार्केट पर आज सबसे अधिक दबाव ऑटो, पीएसयू बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने बनाया जिनके निफ्टी इंडेक्स करीब 2% या इससे अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए। 

Image Credit: pinterest

निफ्टी आईटी और निफ्टी प्राइवेट बैंक में भी 1-1% से अधिक की गिरावट रही। दूसरी तरफ निफ्टी फार्मा में 2% से अधिक बढ़त रही लेकिन यह मार्केट को संभाल नहीं पाया। 

Image Credit: pinterest

ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब ₹3 लाख करोड़ घट गया है यानी निवेशकों की  दौलत में करीब ₹3 लाख करोड़ की गिरावट आई है।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ 5 ही ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। सबसे अधिक गिरावट आज ट्रेंट, एमएंडएम और बजाज फिनसर्व में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4449 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1762 शेयर मजबूत हुए तो 2517 में गिरावट रही जबकि 170 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 142 शेयर एक साल के हाई और 29 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 9 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

मार्केट लाल, फिर भी निवेशकों की बढ़ी दौलत
Find out More