Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | apr 272026

₹6.77 करोड़ बढ़ी दौलत, तीन दिनों की गिरावट के बाद रौनक

तीन कारोबारी दिन तक लाल रहने के बाद आज 27 अप्रैल को इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 639.42 प्वाइंट्स यानी 0.83% के उछाल के साथ 77,303.63 और निफ्टी 50  भी 194.75 प्वाइंट्स यानी 0.81% की बढ़त के साथ 24,092.70 पर बंद हुआ है।

Image Credit: pinterest

अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने आज मार्केट में रौनक बिखेरी।

Image Credit: pinterest

अमेरिका के साथ वार्ता के दूसरे दौर को लेकर अनिश्चितता के बीच तीन दिन में दूसरी बार पाकिस्तान पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मार्केट में ऐसा जोश भरा कि चौतरफा रौनक छा गई। हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स आज ग्रीन जोन में बंद हुआ है।

Image Credit: pinterest

आईटी,  फार्मा, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के निफ्टी इंडेक्स तो 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में भी आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा, सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 23 ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं।

Image Credit: pinterest

ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹6.77 लाख करोड़ बढ़ गया है यानी निवेशकों की  दौलत में ₹6.77 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है।

Image Credit: pinterest

 सबसे अधिक तेजी आज सन फार्मा में रही तो दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आज एक्सिस बैंक, बीईएल और ट्रेंट में रही। 

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4556 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 3075 शेयर मजबूत हुए तो 1288 में गिरावट रही जबकि 193 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

 इसके अलावा 171 शेयर एक साल के हाई और 43 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 15 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

इन सेक्टर्स में मचे हाहाकार पर डूबे निवेशकों के ₹3 लाख करोड़
Find out More