Bank of Baroda के शेयर मचाएंगे धूम, जारी है तेजी

Moneycontrol News May 09, 2024

By Roopali Sharma

Bank of Baroda के निवेशकों के लिए आज का दिन शुभ है क्योंकि शेयरों में फिर तेजी आई है 

एक दिन पहले ही RBI ने Bank of Baroda के BOB वर्ल्ड ऐप से पाबंदियां हटाई थीं जिससे शेयरों में चमक आई है 

आज बाजार खुलने के बाद Bank of Baroda के शेयरों में 2.90 फीसदी की तेजी आई है 

Bank of Baroda ने 8 मई को एक्सचेंज को जानकारी दी कि RBI ने तत्काल प्रभाव से पाबंदियां हटा ली हैं 

पाबंदी हटने के मायने हैं कि बैंक अब BOB वर्ल्ड एप्लिकेशन के जरिए नए ग्राहकों को जोड़ सकता है

RBI ने 10 अक्टूबर 2023 को Bank of Baroda को BOB वर्ल्ड ऐप के जरिए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया था

बैंक सर्विस में खामी होने और मोबाइन बैंकिंग ऐप पर ज्यादा ग्राहकों के रजिस्ट्रेशन दिखाने में गड़बड़ी के कारण यह रोक लगी थी 

ऐप पर ज्यादा रजिस्ट्रेशन दिखाने के लिए ग्राहकों के बैंक अकाउंट्स में मोबाइल नंबर को गलत तरीके से जोड़ा जा रहा था 

Bank of Baroda के शेयर 8 मई को कारोबार के अंत में 1.35 फीसदी तेजी के साथ 262.70 रुपए पर बंद हुए थे

क्या सोने की कीमत जल्द ही 2 लाख रुपये तक पहुंचने वाली है?
Find out More