क्या सोने की कीमत जल्द ही 2 लाख रुपये तक पहुंचने वाली है?
Moneycontrol News May 08, 2024
By Roopali Sharma
सोने में निवेश करने वालों के लिए यह धातु किसी जैकपॉट से कम नहीं है
पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो पता चलता है कि सोने ने अच्छा रिटर्न दिया है
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सोना 5 साल में दोगुना रिटर्न दे सकता है?
इसका जवाब है- हां. सोना अगले 5 साल में भी दो गुना रिटर्न दे सकता है यानी सोने की कीमत 5 साल में दो गुनी हो सकती है
8 मई को 24 कैरेट के सोने के भाव में 110 रुपये की गिरावट आई. इस गिरावट के बावजूद सोने की कीमत 72,270 रुपये प्रति 10 ग्राम है
5 साल पहले यानी 2019 में सोने की कीमत 35,220 रुपये थी. ऐसे में इन 5 सालों में सोने की कीमत दो गुनी से ज्यादा हो गई
अगर इसी ट्रेंड को मान लें तो 5 साल बाद यानी 2029 में सोने की कीमत दो गुनी हो सकती है
अगर ऐसा होता है तो सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1.50 लाख रुपये पार कर सकती है
पिछले महीने ईरान और इजराइल के बीच युद्ध के हालातों को देखते हुए सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे
ऐसे में देखा जाए तो इस महीने अभी तक इसमें करीब एक फीसदी का ही मुनाफा हुआ है
एक्सपर्ट बताते हैं कि सोने में निवेश करना बेहतर होगा। हालांकि इसमें लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करें. बीच में आए उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं
PNB बैंक में है आपका भी खाता, तो हो जाएं अलर्ट..
Find out More