पब्लिक सेक्टर के Punjab National Bank ने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है
यह अलर्ट उन ग्राहकों के लिए जिनका PNB Account में है और वो पिछले 3 साल से इस्तेमाल नहीं हो रहा है
इस नोटिफिकेशन में बैंक ने कहा कि जिन खातों में पिछले 3 साल में कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनका बैलेंस शून्य है, वे खाते एक महीने के बाद बंद कर दिए जाएंगे
कई लोग इस तरह के अकाउंट का मिसयूज करते हैं. ऐसे में उन पर नकेल कसने के लिए बैंक ने यह कदम उठाया है
बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बैंक इन अकाउंट की गणना 30 अप्रैल 2024 के आधार पर करेगी
PNB ने अपने नोटिफिकेशन ने साफ बताया कि जिन अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है वह सभी अकाउंट 1 महीने के बाद बंद हो जाएंगे
वहीं, सरकारी योजना जैसी स्कीम के लिए खोले गए अकाउंट को बैंक बंद नहीं करेगी
इसके अलावा माइनर सेविंग अकाउंट को भी बंद नहीं किया जाएगा
बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अगर अकाउंट इनएक्टिव हो जाता है और ग्राहक अकाउंट को दोबारा एक्टिव करवाना चाहता है तब उसे बैंक के ब्रांच में जाकर Kyc फॉर्म भरना होगा
KYC फॉर्म के साथ ग्राहक को जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अटैच करने होंगे
ग्राहक बैंक अकाउंट से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए बैंक ब्रांच में जाकर संपर्क कर सकते हैं