Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  172026

चौथे दिन Sensex ग्रीन, निवेशकों पर बरसे ₹3 लाख करोड़ 

कच्चे तेल की तेज फिसलन पर घरेलू स्टॉक मार्केट में आज 17 जून को लगातार चौथे दिन रौनक रही।

Image Credit: pinterest

पीएसयू बैंक ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए ऐसी वापसी की, सेंसेक्स 400 प्वाइंट्स से अधिक उछल पड़ा और निफ्टी 24100 के पार चला गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर भी अच्छी रौनक रही और ओवरऑल निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 आधे-आधे फीसदी से अधिक बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज ऑटो सेक्टर ने मार्केट पर काफी दबाव बनाने की काफी कोशिश की और इसमें रियल्टी सेक्टर ने भी इसका साथ दिया लेकिन नाकाम रहे।

Image Credit: pinterest

निफ्टी ऑटो में आज आधे फीसदी से अधिक गिरावट रही तो निफ्टी रियल्टी में भी करीब आधे फीसदी की गिरावट रही।

Image Credit: pinterest

शुरुआती गिरावट से उबरते हुए निफ्टी पीएसयू बैंक डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ तो निफ्टी मेटल भी आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से रिकवर करते हुए 1% से अधिक मजबूत हुआ। निफ्टी आईटी में आधे फीसदी से अधिक तेजी आई।  

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 20 स्टॉक्स आज ग्रीन बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज ट्रेंट, बीईएल और जोमैटो की एटर्नल में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4443 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2404 शेयर मजबूत हुए तो 1876 में गिरावट रही जबकि 163 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 133 शेयर एक साल के हाई और 56 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

अमेरिका-ईरान के सौदे ने बरसाए ₹9 लाख करोड़
Find out More