Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | jun  242026

निफ्टी 24000 के पार बंद, निवेशकों पर बरसे डेढ़ लाख करोड़ रुपये

सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी के एक दिन पहले आज 24 जून को सेंसेक्स और निफ्टी 50 अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए।

Image Credit: pinterest

आईटी कंपनियों और प्राइवेट बैंकों ने मार्केट में ऐसी रौनक बिखेरी कि निवेशकों की दौलत में ओवरऑल डेढ़ लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हो गया।

Image Credit: pinterest

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सीनेट में एक ऐतिहासिक प्रस्ताव से झटका लगा जिससे अब ईरान पर हमला करने उनके लिए मुश्किल हो गया तो इसने मार्केट में काफी रौनक बढ़ा दी।

Image Credit: pinterest

ट्रंप को सीनेट में करंट लगा तो सेंसेक्स 900 प्वाइंट्स अधिक उछल पड़ा और तो निफ्टी 50 भी 24100 के काफी करीब पहुंच गया।

Image Credit: pinterest

ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट में अच्छी रिकवरी आई और शुरुआती गिरावट से उबरते हुए निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ग्रीन हो गए।

Image Credit: pinterest

आईटी सेक्टर और प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर ने मिलकर मार्केट में शानदार रौनक बिखेरी और इनके निफ्टी इंडेक्स करीब 2% मजबूत हुए।

Image Credit: pinterest

शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद पीएसयू बैंक में भी रिकवरी हुई और अब इसके निफ्टी इंडेक्स करीब आधे फीसदी की बढ़त है तो निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक मजबूत हुआ।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें आज 23 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंडिगो, ट्रेंट और टेक महिंद्रा में रही। वहीं दूसरी तरफ आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक गिरावट एनटीपीसी, टाटा स्टील और मारुति में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4430 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2215 शेयर आज मजबूत हुए तो 2034 में गिरावट रही जबकि 181 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 147 शेयर एक साल के हाई और 63 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए।

Image Credit: pinterest

IT सेक्टर के दम पर Sensex में रिकवरी, बरसे ₹3 लाख करोड़
Find out More