मार्केट की हाहाकार में निवेशकों के ₹10 लाख करोड़ स्वाहा
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 12 मई को सेंसेक्स और निफ्टी 50 डेढ़ फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुए।
Image Credit: pinterest
चौतरफा गिरावट में आज निवेशकों की दौलत ₹10 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई।
Image Credit: pinterest
कच्चे तेल के प्रति बैरल $105 के पार जाने और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलने के चलते आज मार्केट बुरी तरह टूट गया।
Image Credit: pinterest
ब्रोडर लेवल पर बात करें तो निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 2% से अधिक तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स करीब 3% फिसल गया।
Image Credit: pinterest
सेक्टरवाइज शुरुआती तेजी खोते हुए निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी मेटल भी रेड जोन में आ गए। मार्केट पर आज सबसे अधिक दबाव आईटी और रियल्टी सेक्टर ने बनाया जिनके निफ्टी इंडेक्स आज 3-3% से अधिक गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी ऑटो भी 2% से अधिक कमजोर हुआ।
Image Credit: pinterest
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ एसबीआई ही आज ग्रीन जोन में बंद हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आज सबसे अधिक गिरावट टेक महिंद्रा में रही।
Image Credit: pinterest
बीएसई पर आज 4410 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 869 शेयर मजबूत हुए तो 3412 में गिरावट रही जबकि 129 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 93 शेयर एक साल के हाई और 45 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 12 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 11 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
Image Credit: pinterest
मार्केट के इन चार सेक्टर्स की खींचतान, बरसे ढाई लाख करोड़ रुपये