Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 042026

सेंसेक्स मजबूत, निवेशकों की दौलत में ₹4 लाख करोड़ का इजाफा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 4 मई को सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में बंद हुए।

Image Credit: pinterest

कच्चे तेल की नरमी और अमेरिका-ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने दुनिया के अधिकतर बाजारों में आज रौनक बिखेरी।  

Image Credit: pinterest

वैश्विक स्तर से मजबूत संकेतों के बीच आज घरेलू स्टॉक मार्केट में विधानसभा चुनाव के नतीजों ने खरीदारी का माहौल बना दिया।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त दिखी तो निफ्टी के मिडकैप100 और स्मॉलकैप100 इंडेक्सेज में भी करीब 1-1% की तेजी आई।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज बात करें तो आज शुरुआती कारोबार में लगभग सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में थे। हालांकि मुनाफावसूली के चलते निफ्टी आईटी करीब 1% टूट गया और निफ्टी पीएसयू बैंक भी रेड जोन में आ गया।

Image Credit: pinterest

वहीं निफ्टी रियल्टी 2% से अधिक तो निफ्टी मेटल 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Image Credit: pinterest

ओवरऑल BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज ₹4 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया है यानी निवेशकों की  दौलत में ₹4 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 22 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक गिरावट भारती एयरटेल, कोटक महिंद्रा बैंक और टीसीएस में रही।  

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4558 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2607 शेयर मजबूत हुए तो 1735 में गिरावट रही जबकि 216 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Image Credit: pinterest

 इसके अलावा 185 शेयर एक साल के हाई और 35 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 11 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 17 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

₹6.77 करोड़ बढ़ी दौलत, तीन दिनों की गिरावट के बाद रौनक
Find out More