Image Credit: pinterest

by Roopali Sharma | MAY 052026

लाल मार्केट में भी ₹36 हजार करोड़ बढ़ी दौलत

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 5 मई को सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में बंद हुए।

Image Credit: pinterest

शुरुआती कारोबार में लगभग हर सेक्टर में बिकवाली के दबाव से उबरते हुए कुछ सेक्टर्स के निफ्टी जोन आज ग्रीन जोन में बंद हुए।

Image Credit: pinterest

इस रस्साकसी में ओवरऑल निवेशकों की दौलत में आज ₹36 हजार करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। 

Image Credit: pinterest

मार्केट पर आज कच्चे तेल में उबाल और रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आने के चलते काफी दबाव दिखा। चूंकि आज निफ्टी के इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी थी तो इसका भी मार्केट पर असर दिखा।

Image Credit: pinterest

शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मिडकैप के साथ-साथ स्मॉलकैप ने मार्केट को संभालने की काफी कोशिश की।

Image Credit: pinterest

सेक्टरवाइज बात करें तो आज ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल और फार्मा सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन जोन में बंद हुए हैं लेकिन इनमें से किसी में भी 1% या इससे अधिक तेजी नहीं है।

Image Credit: pinterest

वहीं दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी में 1% से अधिक गिरावट रही तो पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक के निफ्टी इंडेक्स भी रेड जोन में बंद हुए।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 12 ग्रीन जोन में आज बंद हुए हैं। आज सबसे अधिक तेजी एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट और बजाज फिनसर्व में रही। 

Image Credit: pinterest

 वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट आईसीआईसीआई बैंक, जोमैटो की एटर्नल और टेक महिंद्रा में रही।

Image Credit: pinterest

बीएसई पर आज 4355 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1998 शेयर मजबूत हुए तो 2181 में गिरावट रही जबकि 176 में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

Image Credit: pinterest

इसके अलावा 146 शेयर एक साल के हाई और 28 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 12 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

Image Credit: pinterest

सेंसेक्स मजबूत, निवेशकों की दौलत में ₹4 लाख करोड़ का इजाफा
Find out More