क्या अक्षय तृतीया पर कर सकते हैं गृह प्रवेश?

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 07, 2024

Akshaya Tritiya का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है

 इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी. यह दिन विभिन्न शुभ कार्यों को करने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है

अक्षय तृतीया का दिन मां लक्ष्मी की पूजा को समर्पित है. इस दिन  सोना-चांदी, वाहन की खरीदारी करने से आर्थिक संकट दूर होता है

ऐसे में अगर आप अपने नए घर में गृह प्रवेश करने का विचार कर रहे हैं तो अक्षय तृतीया से शुभ दिन कोई नहीं है

 आइए जानते हैं अक्षय तृतीया  पर गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त  के बारे में 

अगर फिर भी आप विशेष मुहूर्त देखकर गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो दिए गए मुहूर्त में गृह प्रवेश कर सकते हैं

अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश के लिए – सुबह 05:33 मिनट से दोपहर 12:18 मिनट का समय बेहद शुभ होगा

गृह प्रवेश के दिन शुभ मुहूर्त में घर को फूलों, तोरण से सजाएं,  मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं.  दोनों ओर जल भरे कलश पर दीपक जलाकर रखें

गृह प्रवेश वाले दिन रसोईघर की पूजा करें, चूल्हे पर दूध उबालें और फिर खीर बनाएं. इसके बाद सत्यनारायण की कथा करें

गृह प्रवेश वाले दिन घर में हवन और नवग्रह शांति अवश्य करवाएं

Met Gala 2024 के रेड कार्पेट पर Alia Bhatt ने बिखेरा हुस्न का जलवा!
Find out More