Akshaya Tritiya पर सोना-चांदी नहीं, घर लाएं ये चीजें, होगी धन वर्षा!

By Roopali Sharma

Moneycontrol News May 03, 2024

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बेहद खास महत्व माना गया है. इस दिन को बिल्कुल दीपावली और धनतेरस की तरह ही शुभ माना जाता है

हर साल अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है

इस साल अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को मनाया जाएगा. ऐसा कहा जाता है कि जो भी अक्षय तृतीया की तिथि पर मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं  उनके घर सुख-समृद्धि का वास होता है

इस दिन मांगलिक कार्य करने के साथ साथ खरीदारी करना शुभ होता है

ज्यादातर लोग अक्षय तृतीया पर सोना चांदी, संपत्ति और वाहन खरीदना शुभ होता है. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं

इस दिन अगर आप सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो इन चीजों को लाना भी शुभ होता है

अक्षय तृतीया पर पीतल या तांबे का बर्तन लेना शुभ होता है. इससे माता की कृपा प्राप्त होती है

Brass & Copper Vessel

अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदना भी फलदायक होता है. इन्हें खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करने से घर में सुख और समृद्धि आती है

Cowrie

अक्षय तृतीया पर पीली सरसों लाना भी शुभ है. इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं

Yellow Mustard

अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का घड़ा खरीदना बेहद शुभ होता है. इससे पैसों की तंगी नहीं रहती

Clay Pitcher

अगर आप अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी नहीं खरीद पाते हैं तो इस दिन ये सभी चीजें घर लाना शुभ माना जाता है

धोनी की सलाह भी नहीं बदल पाई ऋतुराज की किस्‍मत!
Find out More