by Roopali Sharma | OCT 05, 2024
सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 शुरू होने वाला है. 6 अक्टूबर को शो का पहला एपिसोड लॉन्च किया जाएगा जिसके लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं
ऐसे में अब शो के कंटेस्टेंट की लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में कई टीवी स्टार्स का नाम शामिल है जो अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं
Shehzada Dhami ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान का किरदार निभा चुके शहजादा धामी में शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं
Shilpa Shirdokar टीवी और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस शिल्पा शिरडोकर भी घर का हिस्सा बनेंगी.मेकर्स ने प्रोमो रिलीज किया जिसमें उन्होंने सलमान खान संग काम करने की इच्छा को पूरा बताया
Vivian Dsena विवियन डिसेना आखिरकार बिग बॉस सीजन 18 का हिस्सा बन ही गए हैं. प्रोमो में एक्टर ने अपना परिचय देते हुए कलर्स टीवी का बेटा बताया और कंटेस्टेंट का बाप
Chahat Pandey टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे भी सलमान खान के शो का हिस्सा बन गई है. प्रोमो में एक्ट्रेस ने घर को अपना ससुराल और शो की बहु बताया. हर कोई एक्ट्रेस को देखने के लिए उत्सुक है
Muskan Bamne मुस्कान बमाने का नाम भी बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट लिस्ट में शामिल है. अब देखना दिलचस्प होगा की सीरियल में बतमीजी पाखी अब दर्शकों का दिल जीत पाएगी या नहीं
Alice Kaushik पंड्या स्टोर में नजर आ चुकी एलिस कौशिक का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्ट्रेस शो छोड़ने के बाद टीवी की दुनिया से गायब थी लेकिन अब वह एक बार फिर एंट्री लेने जा रही हैं
Nyra Banerjee एक्ट्रेस नायरा बनर्जी भी बिग बॉस 18 में नजर आ सकती हैं. कई रियलिटी शो और सीरियल में नजर आ चुकी ये हसीना अब सलमान खान का बीपी बढ़ाने के लिए तैयार हैं
अनिरुद्धआचार्य भी गेस्ट का तौर पर शो का हिस्सा बन सकते हैं. हाल ही में उन्हे बिग बॉस 18 के सेट पर देखा गया था जिससे हिस्सा लेने की खबरें फैलने लगी
बिग बॉस 18 का यह सीजन पहले से ज्यादा एंटरटेनिंग होने वाला है. कई पुराने और नए चेहरे एक साथ होंगे, जिससे शो में खूब मस्ती और ड्रामा देखने को मिलेगा