पैसों से भरी रहेगी तिजोरी इन अचूक घरेलू उपाय से!

by Roopali Sharma | OCT 05, 2024

काली मिर्च को मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही यह कई औषधीय  गुणों से भी भरपूर होता है. इसलिए आमतौर पर सभी घरों में काली मिर्च पाए जाते हैं

काली मिर्च से जुड़े ज्योतिष उपाय भी आपको लाभ दिला सकते हैं. काली मिर्च के उपायों को करने से जीवन की कई समस्याएं दूर होती है

घर पर वास्तु दोष का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है तो आज से ही काली मिर्च के उपाय अपना लें. इन्हें अपनाने से वास्तु का असर कम हो जाएगा

घर के मुख्य द्वार पर काली मिर्च के दाने रख दें. माना जाता है कि ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है

घर के मेन गेट पर काली मिर्च और पानी का छिड़काव करें. माना जाता है कि ऐसा नियमित करने से वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है

पैसों की तिजोरी में काली मिर्च के दाने आप रख सकते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य की कमी घर में नहीं होती है

घर से वास्तु दोष को खत्म करना चाहते हैं तो कपूर के टुकड़े पर काली मिर्च के दाने रखकर जलाएं. इससे नकारात्मकता का नाश होता है

घर के उस स्थान पर काली मिर्च और नमक रख दें, जहां वास्तु दोष का प्रभाव ज्यादा है. ऐसा करने से दोष धीरे-धीरे कम हो जाएगा

कब है Sharadiya Navratri की अष्टमी-नवमी? 
Find out More