by Roopali Sharma | OCT 05, 2024
इस साल 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो गई है, जिसका समापन 11 अक्टूबर को होगा। 12 अक्टूबर को माता दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन होगा
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि के दिन व्रत रखने और पूजा-पाठ करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होती है
इसलिए ज्यादातर लोग अष्टमी और नवमी के दिन व्रत रखते हैं. हालांकि इस बार अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है
चलिए जानते हैं अष्टमी और नवमी की सही तिथि और पूजा के शुभ मुहूर्त के बारे में
पंचांग के अनुसार, इस साल नवरात्रि की अष्टमी तिथि का आरंभ 10 अक्टूबर को दोपहर 12:31 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 11 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12:06 मिनट पर होगा
अष्टमी तिथि के समाप्त होते ही नवमी तिथि शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 12 अक्टूबर को सुबह 10:57 मिनट पर होगा
नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन करके माता दुर्गा को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है. इससे माता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है
11 अक्टूबर 2024 को सुबह 10:41 से पहले कन्या पूजन करने का शुभ मुहूर्त है, जिसके बाद दोपहर 12:08 मिनट तक राहुकाल रहेगा
कन्या पूजा के दिन प्रात: काल जल्दी उठें. स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध वस्त्र धारण करें. कन्या पूजा के लिए घर में अपने हाथों से चना, पूरी, हलवा और छोले बनाएं