बोल्ड फैशन के लिए फेमस हैं एक्ट्रेस नुसरत भरूचा, ऐसे रहती हैं फिट
Moneycontrol News May 17, 2024
By Roopali Sharma
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारों में से एक नुसरत भरूचा ने अपने अभिनय से कई लोगों को आकर्षित किया है
Bollywood Actress Nushrat Bharucha आज यानी की 17 मई को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं
एक्टिंग के साथ-साथ नुसरत की फिटनेस भी लोगों के लिए प्रेरणा का सोर्स है और इसका पूरा श्रेय उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन को जाता है
आइए आज नुसरत के जन्मदिन पर उनकी खास डाइट और वर्कआउट प्लान के बारे में जानते हैं
नुसरत को जुम्बा करना काफी पसंद है. जुम्बा एक तरह का डांस वर्कआउट है, जो कैलोरी कम करने और मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद करता है
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि जुम्बा के अलावा योग भी उनके वर्कआउट रूटीन का हिस्सा है. इससे उन्हें अपने दिमाग को शांत रखने में मदद मिलती है
नुसरत अपने दिन की शुरूआत एक गिलास पानी से करती हैं. इसके बाद ब्रेकफास्ट में वह ग्रीन टी, मौसमी फल, क्विनोआ पेनकेक या फिर होलव्हीट ब्रेड वाला एग सैंडविच खाती हैं
डिनर में नुसरत फिश रेप्स और ढेर सारी सब्जियों का सेवन करती हैं. स्नैक्स टाइम में वह ग्लूटेन फ्री प्रोटीन बार या शुगर फ्री केक खाती हैं
नुसरत क्रैश डाइट से बचना पसंद करती हैं और खुद को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना ढेर सारे पानी के साथ-साथ नारियल पानी और ताजे फलों का जूस पीती हैं
नुसरत अपनी शुगर क्रेविंग को नियंत्रित रखने और फिट रहने के लिए सेब का सिरका पानी में मिलाकर पीती हैं
चीट डे के दौरान वह अपनी पसंदीदा आइसक्रीम, चॉकलेट और पास्ता खाती है, लेकिन अगले दिन कैलोरी बर्न करने के लिए ज़्यादा वर्कआउट भी करती हैं
ऐश्वर्या राय ने कातिलाना अंदाज से उड़ा दिए फैंस के होश, Cannes Festival में