चेहरे पर घूंघट ओढ़े एक्ट्रेस ने रैंप पर बिखेरा ऐसा जलवा!
By Roopali Sharma
Moneycontrol News May 07, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स Sushmita Sen आज भी अपने हुस्न और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती हैं
सुष्मिता ने हाल ही में एक इवेंट में रैंप वॉक किया. इस दौरान सबकी निगाहें सिर्फ इस खूबसूरत एक्ट्रेस पर ही टिकी रहीं, जो किसी अप्सरा या दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं
बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक का सुष्मिता का ये ट्रेडिशनल लुक खूब वायरल हो रहा है
नेट और जरी वर्क का लंबा घूंघट काढ़े सुष्मिता का दुल्हन अवतार बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहा है
हैवी घेरदार बनारसी घाघरा के साथ वाली गोल्डन जैकेट और गजरा कलीरे वाला लुक अपने आप में ही राजसी फील्स दे रहा है
सुष्मिता की अनारकली जैकेट पर खास जरी एम्ब्रॉयडरी की गई थी. कॉलर लुक वाली जैकेट पर लटकन भी जड़े हुए थे
दुल्हन अवतार वाली घूंघट वेल के साथ मांगटीका और हैवी लटकन वाली ईयररिंग्स भी काफी सूट कर रही है
देसी ट्रेडिशनल घेरदार अनारकली गाउन के साथ सुष्मिता का गजरा बन वाला हेयरस्टाइल भी कुछ कम नहीं लग रहा था
मिरर थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वाले सूट के साथ गोल्डन ब्राइडल कलीरे भी काफी कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं
खुशखबरी! अब सोने के घूम जाने पर ज्वेलर्स देंगे डबल पैसे!