हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का डबल ट्रबल!
Moneycontrol News April 30, 2024
By Roopali Sharma
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
यहां Landslide की वजह से कई रास्ते बाधित हो गए हैं. इस बीच अटल टनल के पास जाम की स्थिति बन गई है
हिमाचल प्रदेश तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड की चपेट में आ गया है
मौसम विभाग की माने तो, यहां अधिकतम तापमान में अचानक 8 से 12 डिग्री सेल्यिसस तक की गिरवाट दर्ज की गई है
इसी वजह से कुल्लू जिला प्रशासन ने लोगों से अपील जारी कर पर्यटकों को टनल की ओर न जाने की सलाह दी है
बता दें कि मनाली और लाहौल में हो रही बर्फबारी के चलते अटल टनल रास्ते में लगभग 1000 वाहन फंसे हुए हैं
जानकारी के मुताबिक, इन वाहनों में करीब 6 हजार पर्यटक बताए जा रहे हैं, जिन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है
पुलिस और BRO के जवानों ने कड़ी चुनौती के बीच फंसे हुए वाहनों और यात्रियों का Rescue किया है
अटल टनल के साउथ पोर्टल में बीती शाम तक 7 इंच तक की बर्फ की परत जम चुकी है
वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक,1 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इन दिनों 50 किमी पतक प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भविष्यवाणी की गई है
कुछ यूं शुरू हुई थी सामंथा-नागा चैतन्य की प्रेम कहानी
Find out More