कुछ यूं शुरू हुई थी सामंथा-नागा की प्रेम कहानी

By Roopali Sharma

Moneycontrol News April 30, 2024

साउथ इंडस्ट्री की सुपरस्टार एक्ट्रेस सामंथा अक्सर चर्चा में रहती हैं. कभी अपने काम को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर

सामंथा अपने काम को लेकर काफी सीरियस रहती हैं. इसके साथ ही पर्सनल लाइफ भी बैलेंस करती हैं

लेकिन उनकी जिंदगी में तलाक के बाद थोड़ी हलचल मच गई थी. सामंथा ने एक्टर नागा चैतन्य से शादी रचाई और फिर तलाक ले लिया

 चलिए आज हम आपको एक्ट्रेस की लव लाइफ के बारे में बताते हैं और शादी की फोटोज दिखाते हैं

सामंथा की नागा चैतन्य से मुलाकात साल 2009 में फिल्म ये माया चेस्वे के सेट पर हुई थी. सेट पर काम करते हुए दोनों अच्छे दोस्त बन चुके थे

इस फिल्म के 6 साल बाद दोनों फिर सेट पर मिले और शूटिंग करते हुए दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे

नागा ने सामंथा को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था. इस प्रपोजल को एक्ट्रेस ने फौरन स्वीकार कर लिया था

2017 में सामंथा और नागा ने करोड़ों रुपये खर्च कर ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी. दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रिवाजों से शादी रचाई थी

सामंथा-नागा दोनों अक्सर कपल गोल्स देते थे और साथ में खूबसूरत अंदाज में फोटोज शेयर करते थे

साल 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक का फैसला ले लिया लेकिन इनके रिश्ते में क्या हुआ ये किसी को नहीं पता

सामंथा और नागा के तलाक के बाद फैंस निराश हो गए. फिलहाल, दोनों ही फिल्मों में व्यस्त हैं

हर वक्त कर्ज से रहते हैं परेशान, तुरंत अपनाएं वास्तु के असरदार उपाय
Find out More