हर वक्त कर्ज से रहते हैं परेशान, तुरंत अपनाएं वास्तु के असरदार उपाय
Moneycontrol News April 30, 2024
By Roopali Sharma
आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते मजबूरी में लोगों को किसी से भी पैसे उधार लेने पड़ते हैं
कभी-कभी उधारी धीरे-धीरे इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता है
वास्तु शास्त्र में ऐसे बहुत से उपाय बताए गए हैं.जिनको आजमाकर कोई भी इंसान अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकता है
आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें बताएंगे.जिससे आपकी जिंदगी में कर्ज से मुक्ति मिल सकती है
वास्तुशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि गुरुवार को कर्ज चुकाने से आपका कर्ज जल्दी खत्म हो जाता है
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अधिक कर्ज में डूबे हैं तो घर के उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी की मूर्ति लगाकर उनकी पूजा करें
आप कर्ज से मुक्ति पाने के लिए अपने घर या दुकान में शीशा लगा सकते हैं और इसकी दिशा उत्तर-पूर्व दिशा में हो क्योंकि ये शुभ होता है
उत्तर दिशा में पैसे की तिजोरी रखने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है और आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होती है
अगर आप कर्ज मुक्त होना चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति में के लिए आप अपने घर के मुख्य द्वार के पास एक छोटा सा गेट लगा सकते हैं
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या दुकान की दीवार गहरे नीले रंग की कभी भी ना पुतवाएं. इस रंग से मनुष्य को धन हानि होती है और व्यक्ति कर्ज में डूब सकता है
वास्तु शास्त्र के अनुसार बताए गए इन उपायों को आजमाकर आप कर्ज से जल्द से जल्द छुटकारा पा सकते हैं
रेलवे की यात्रियों को सौगात, अब कहीं से भी करिए ट्रेन की टिकट बुक
Find out More