by Roopali Sharma | OCT 16, 2024
कॉटन कपड़े और अन्य उपयोगी उत्पादों की आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. पूजा से लेकर मेडिकल तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है
इसकी खेती ज़्यादातर महाराष्ट्र में की जाती है. लेकिन, अगर आपको बागवानी का शौक है और आप इसे अपने घरों में लगाना चाहते हैं, तो आप अपने गमले में कपास का पौधा भी लगा सकते हैं
इसके लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कपास के बीज खरीद लेना है. अच्छी गुणवत्ता वाले बीज ही चुनें
कॉटन का पौधा लगाने के लिए एक गमले को मिट्टी से भरके 4-5 बीजों को 1/2 से 1 इंच गहराई में बोएं. अब इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी डाले
कपास के पौधे में बहुत ज्यादा पानी न डालें. मिट्टी जब तक पूरी तरह से सूख न जाएं तब तक इसमें पानी डालने से आपको बचना चाहिए
बीजों को अंकुरित होने में 1-2 सप्ताह लग सकते है. सप्ताह में एक बार Fertilizer जरूर डालें, जिसमें Potash & Potassium की मात्रा अधिक हो
इस पौधे को अच्छी धूप की आवश्यकता होती है. इसे हर समय छांव में बिल्कुल भी न रखें
बुआई के लगभग 45 दिनों के अंदर आपको पौधे में बड़े पीले फूल दिखाई देंगे। ये फूल मुरझाने के बाद बीजकोष बन जाते हैं
130-150 दिनों के बाद फूटकर कपास के रूप में नजर आते हैं इसी के साथ आपकी घर पर उगाई गई Organic Cotton तैयार है. इसे आप पूजा-पाठ या कॉस्मेटिक यूज में ले सकते हैं