घर पर उगाएं बहुगुण अजवाइन का पौधा इस ट्रिक के साथ!
Moneycontrol News May 09, 2024
By Roopali Sharma
घर में हमारे ऐसे कई पौधे होते हैं, जो अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं. इसमें तुलसी, पुदीना, और करी पत्ता आदि शामिल हैं
लेकिन इसके अलावा कुछ लोग अपने घरों में अजवाइन का भी पौधा लगाते हैं
अजवाइन का इस्तेमाल खानें में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है
कई सारे गुणों से भरपूर अजवाइन के बीज ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं
अगर आप भी अपने घर में गमले में अजवाइन का पौधा लगाना चाहते हैं तो इन आसान टिप्स को अपनाकर इसे आसानी से लगा सकते हैं
आज हम आपको बताएंगे कि अजवाइन का पौधा गमले में कैसे उगाया जा सकता है
सबसे पहले एक गमले में मिट्टी और गोबर की खाद मिक्स करके भर दें
अजवाइन के पौधे को बीज और कटिंग दोनों तरीके से उगाया जा सकता है
अजवाइन के पौधे को गमले में लगाने के बाद 1 से 2 मग पानी डालें. इस बात का ध्यान रखें कि अजवाइन के पौधे को ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती है
अजवाइन के पौधे में रोजाना एक बार पानी जरूर डालें. इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि पौधे को कम से कम 2 घंटे की धूप जरूर मिले
अजवाइन के पौधे में 4 से 5 महीने में फूल खिलने लगेंगे और उसमें बीज भी लगने लगेंगे. उसके बाद आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं
Mother’s Day को बनाएं खास इन सोलो ट्रिप के साथ!
Find out More